फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कैदी की मौत, कटघरे में जेल प्रशासन

Mon, 30 Nov 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में उपचार के दौरान एक कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद उसके परिजनों ने जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया। कैदी बिरजू के परिजनों का आरोप है कि जेल में बिरजू के साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही समय पर उसका इलाज न करवाने के भी आरोप जेल प्रशासन पर लगाए गए। मृतक की मां अंजू ने आरोप लगाया कि बिरजू की तबीयत पिछले काफी समय से ठीक नहीं थी। बावजूद इसके उसका समय पर इलाज नहीं करवाया गया।

यह भी आरोप लगाया कि समय पर इलाज करवाया होता तो वह बच सकता था। मां ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ उसे जेल में मिलने भी नहीं दिया जाता था। उधर, कैदी की मौत के बाद कोर्ट की ओर से सीजेएम जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


रविवार को परिजनों ने जेल प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। उधर, जेल विभाग के अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर ने कहा कि कैदी को पेट में दर्द थी। धर्मशाला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया था। हालत में सुधार न होने पर उसे टीएमसी रेफर कर दिया गया। सच्चाई अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें