फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: बीड़ बिलिंग में तीन साल बाद होगा पैराग्लाइडिंग का प्री-वर्ल्ड कप

Wed, 13 Oct 2021 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्री वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले तीन वर्षों में घाटी में एक भी बड़ी प्रतियोगिता नहीं हो सकी है।  यह प्रतियोगिता आगामी वर्ष के मार्च या अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी। 
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में लंबे अंतराल के बाद मार्च-अप्रैल 2022 में प्री- वर्ल्ड कप होगा। प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्री वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले तीन वर्षों में घाटी में एक भी बड़ी प्रतियोगिता नहीं हो सकी है। यह प्रतियोगिता आगामी वर्ष के मार्च या अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी।  उल्लेखनीय है कि अक्तूबर-नवंबर और मार्च-अप्रैल वर्ष भर में किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता के लिए सबसे उपयुक्त समय रहता है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाबंदियों के हटने और उड़ानों के शुरू होने पर प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पायलटों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश पर्यटन विभाग जल्द ही देश में हवाई खेलों की एकमात्र अधिकृत संस्था एयरो क्लब ऑफ इंडिया से अनुमति लेने के बाद प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देगी। डीटीडीओ पृथीपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता पर विचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें