फिल्म में अभिनेता सिद्दीकी के साथ ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेत्री डायना नजर आईं। डायरेक्टर शब्बीर खान की निर्देशित यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है। बुधवार को पूरी यूनिट ने रिज मैदान, स्कैंडल पाइंट, चर्च, मालरोड, आशियाना रेस्तरां के आसपास फिल्म के लिए शॉट फिल्माए।
कोरोना काल में लंबे इंतजार के बाद ऐतिहासिक रिज मैदान दोबारा लाइट, कैमरा, एक्शन से गूंज उठा। बुधवार को बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नवाजुदीन सिद्दीकी ने अपनी नई हिंदी फिल्म के लिए शॉट फिल्माएं। फिल्म में अभिनेता सिद्दीकी के साथ ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेत्री डायना नजर आईं। डायरेक्टर शब्बीर खान की निर्देशित यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है।
विज्ञापन
बुधवार को पूरी यूनिट ने रिज मैदान, स्कैंडल पाइंट, चर्च, मालरोड, आशियाना रेस्तरां के आसपास फिल्म के लिए शॉट फिल्माए। इस दौरान चर्च के सामने इंतजार कर रही डायना को मिलने के लिए पुराने जमाने के स्कूटर पर आए सिद्दीकी पर सीन फिल्माए गए। सरफरोश फिल्म में एक छोटे से किरदार से बॉलीवुड में एंट्री कर आए अभिनेता कई फिल्मों में छाप छोड़ चुके हैं। फिल्म प्रोडक्शन के मुताबिक नारकंडा और मनाली में भी फिल्म की शूटिंग होगी।