फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-205 के लिए एक और विकल्प मार्ग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह मील से सेदन होकर चलेंगी छोटी बसें
विज्ञापन

क्रॉसर
30 सीटर बसों के लिए जल्द करवाई जाएगी पासिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 के घंडल में सड़क धंसने के बाद से खड़ी हुई समस्या के अस्थायी समाधान के लिए पक्की बावड़ी, सेदन से सोलह मील तक बनी नई एंबुलेंस सड़क की 27 सितंबर को पासिंग होगी। इस सड़क की तीस सीटर बस के साथ पासिंग करवाई जानी है।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने परिवहन निगम को बस का ट्रायल करने के लिए पत्र लिखा है। लोनिवि के धामी डिविजन ने पक्की बावड़ी से लेकर सोलह मील गली तक पहले ही छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए इसे खोल कर राहत देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

अब इस रूट पर परिवहन निगम की तीस सीटर बसें भी चलाने की तैयारी है। लोगों का कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कम हो जाएगा। वर्तमान में एनएच के बंद होने के बाद से लोअर हिमाचल से आने वाली सभी बसों को बंगौरा, नालहट्टी- घणाहट्टी रूट से चलाया जा रहा है। शिमला से नीचे की ओर बसें वाया घणाहट्टी- कंडा- रूगड़ा- कोहबाग होकर भेजी जा रही है। अब सेदन से सोलह मील वाले नए वैकल्पिक मार्ग से छोटी बसों की आवाजाही शुरू होने से इन दोनों आवाजाही के रूटों पर बसों और छोटे वाहनों का ट्रैफिक कम होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के धामी डिविजन के सहायक अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि तीस सीटर बस इस नई सड़क पर पासिंग होने के बाद शुरू की जाएंगी। कहा कि परिवहन निगम से रूट की पासिंग को तीस सीटर बस मांगी है। इसकी पासिंग 27 सितंबर को करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें