फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रामीण क्षेत्रों में अब 45 दिन बाद ही मिलेगी घरेलू गैस की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरों में 25 दिन बाद मिलेगी सिलिंडरों की सप्लाई
विज्ञापन

वितरण व्यवस्था संतुलित करने के लिए लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की बुकिंग और सप्लाई व्यवस्था को लेकर नया फैसला लागू किया है। अब नए निर्देशों के तहत ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले हजारों उपभोक्ताओं को 45 दिन पूरे होने के बाद ही दूसरे घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग हो पाएगी। शहरों में पहले की तरह 25 दिन पूरे होने के बाद ही सप्लाई दी जाएगी। तेल कंपनियों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में शहरों की तुलना में कम गैस सिलिंडर की खपत होती है। ऐसे में वितरण व्यवस्था संतुलित रहे इसलिए भी यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस संकट गहराता जा रहा है। होटल, ढाबों, रेस्तरां और कैंटीन के लिए अभी व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं दी जा रही। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग भी लोग एजेंसी या फिर ऑनलाइन माध्यम से करवा रहे हैं लेकिन समस्या यह है कि भारी संख्या में लोगों के इन नंबरों पर काॅल करने या फिर अन्य प्रक्रिया पूरी करने के कारण सर्वर में दिक्कत आ रही है। अब सरकार ने शहरी, अर्ध शहरी के बाद ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। गांवों में चूल्हा जलने के कारण कई उपभोक्ता एक सिलिंडर का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, जिस कारण बार-बार बुकिंग की जरूरत नहीं रहती। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए गैस कंपनियों और संबंधित विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बुकिंग के अंतराल को बढ़ाने का निर्णय लिया है। गैस एजेंसियों को नए निर्देशों के अनुसार व्यवस्था लागू करने के लिए कहा है। इंडियन ऑयल के मंडल एलपीजी विक्रम प्रमुख मोहम्मद आमीन ने बताया कि लोग घबराएं नहीं। घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर को लेकर किसी तरह की परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें