फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर: स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की डेटशीट जारी

Tue, 10 May 2022 05:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

ष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। डीन अकादमिक ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी करने के साथ निरीक्षकों का ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 24 मई तक चलेंगी। संस्थान प्रबंधन की ओर से परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीन अकादमिक ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी करने के साथ निरीक्षकों का ड्यूटी रोस्टर भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बीटेक, बी आर्क दूसरे वर्ष के चौथे सेमेस्टर, तीसरे वर्ष के छठे, चौथे वर्ष के आठवें और पांचवें वर्ष के दसवें सेमेस्टर और स्नातकोत्तर में प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। एनआईटी हमीरपुर के कुलसचिव प्रो. योगेश गुप्ता ने कहा कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। यह 24 मई तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें