फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब, बारिश की संभावना

Tue, 10 May 2022 04:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 14 मई तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 14 मई तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश,ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 13.8, भुंतर 15.5, कल्पा 7.9, धर्मशाला 23.0, ऊना 21.4, नाहन 23.9, केलांग 5.5, पालमपुर 15.5, सोलन 15.3, मनाली 12.0, कांगड़ा 20.5, मंडी 18.2, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.2, चंबा 17.6, डलहौजी 13.8, कुफरी 15.0, जुब्बड़हट्टी 17.6 और पांवटा साहिब में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान
 ऊना में अधिकतम तापमान 38.8, कांगड़ा 34.9, बिलासपुर 35, धर्मशाला 33.2,  हमीरपुर 34.8, सोलन 30.5, चंबा 33.2, शिमला  24.4, कल्पा 22.6, केलांग 22.1 और डलहौली में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें