फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग बनाना भूला निगम पूर्व पार्षद ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
MC former member take objection on parking issue
विज्ञापन
कसुम्पटी की एसडीए कालोनी का मामला, वर्ष 2017 में किया था पार्किंग का शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कसुम्पटी क्षेत्र की एसडीए कालोनी में बहुमंजिला पार्किंग बनाने के सपने दिखाने वाला नगर निगम शिलान्यास के बाद काम शुरू करना भूल गया। जनवरी 2017 में इस पार्किंग का शिलान्यास किया था। बाकायदा अम्रुत मिशन के तहत इसके लिए 60 लाख रुपये से अधिक का बजट भी मंजूर हुआ था लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र चौहान ने अब नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व पार्षद ने इसे लेकर एसडीए कालोनी में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। इसमें स्थानीय कारोबारियों के अलावा यहां सरकारी महकमों में तैनात कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर पार्किंग की मांग की। पूर्व पार्षद ने कहा कि एसडीए कालोनी में दो दर्जन से अधिक विभागों के निदेशालय हैं। इसके अलावा बाजार भी है लेकिन इनके लिए पार्किंग सुविधा नहीं है। कहा कि उनके कार्यकाल में यहां पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है। इसका एनओसी भी वह हिमुडा से ले चुके हैं लेकिन निगम काम शुरू नहीं कर रहा। कहा कि एक ओर नगर निगम जमीन की कमी का रोना रोता है तो दूसरी ओर जहां जमीन क्लीयरेंस के साथ उपलब्ध है, वहां काम तक शुरू नहीं किया जा रहा। स्थानीय पार्षद भी सीमा विवाद के चलते इस पार्किंग में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। अब सोमवार को विधानसभा जाकर शहरी विकास मंत्री के समक्ष इस मामले को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें