फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस का एडमिशन शेड्यूल जारी, पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में 85 सीटों पर एडमिशन 26 जुलाई को होगी। प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रबंधन और चिकित्सा शिक्षा निदेशक के बीच हुई वार्ता के बाद यह तय किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश की सभी 200 सीटों पर काउंसलिंग की जा चुकी है। पिछले सप्ताह ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने 85 सीटों को बहाल किया था।

इसके तत्काल बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने भी सीटें रिन्यूवल करने के आदेश जारी कर दिए थे। मंत्रालय के आदेश प्राप्त हो चुके हैं। इसके बाद एचपीयू और चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. जयश्री शर्मा के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को दी गई एडमिशन सूचना

बातचीत के बाद एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन के लिए 26 जुलाई की तिथि तय की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने बताया कि अधिकारिक तौर पर सूचना नहीं आई है, लेकिन मौखिक तौर पर एडमिशन को लेकर सूचित किया गया है।

वहीं, सोलन स्थित एमएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सरकार के कड़े रुख के बाद नरम पड़ता नजर आ रहा है। कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी से मुलाकात की।

कॉलेज की ओर से बताया गया कि एमबीबीएस की 150 सीटों के लिए जब भी काउंसलिंग कराई जाएगी। उसकी सूचना चिकित्सा शिक्षा निदेशक को दे दी जाएगी, जिससे सरकार का कोई भी प्रतिनिधि काउंसलिंग में बैठ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें