फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश: हिमाचल की सुजानपुर मस्जिद में अब नहीं चलेगा लाउडस्पीकर

Fri, 08 Apr 2022 07:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

एसडीएम सुजानपुर हरीश गज्जू ने कहा कि मंच की शिकायत के बाद लाउडस्पीकर को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। हिंदू जागरण मंच ने उपमंडलाधिकारी सुजानपुर को दी लिखित शिकायत में कहा है कि परीक्षाओं के चलते बच्चों का ध्यान लाउड स्पीकर की वजह से भंग हो रहा है।
 
विज्ञापन
लाउड स्पीकर पर रोक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर प्रशासन ने स्थानीय मस्जिद में लाउड स्पीकर लगाने पर रोक लगा दी है। अब सुजानपुर के डोली स्थित मस्जिद में सुबह-शाम चलने वाला लाउडस्पीकर नहीं चलेगा। हिंदू जागरण मंच ने उपमंडलाधिकारी सुजानपुर को दी लिखित शिकायत में कहा है कि परीक्षाओं के चलते बच्चों का ध्यान लाउड स्पीकर की वजह से भंग हो रहा है। सनातनी विचारधारा पर भी लाउडस्पीकर में बोली जाने वाली बातों से ठेस पहुंच रही है।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के जिला प्रभारी मनीष चौहान, जिला संपर्क प्रमुख राजेंद्र ठाकुर, नगर संयोजक संजय ठाकुर ने उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में शिकायत की थी कि मस्जिद में सुबह-शाम जोर से लाउडस्पीकर लगाया जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और अन्य कार्य में बाधा पड़ती है। योग, ध्यान में भी बाधा पहुंच रही है। उधर, एसडीएम सुजानपुर हरीश गज्जू ने कहा कि मंच की शिकायत के बाद लाउडस्पीकर को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें