फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होगा ऐसा लोकनृत्य जो बनाएगा विश्व कीर्तिमान!

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार अनोखा रिकॉर्ड बनेगा। कुल्लू की प्रसिद्ध एवं प्राचीन संस्कृति गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल होने जा रही है।
विज्ञापन


तीन से नौ अक्तूबर तक मनाए जाने वाले दशहरा पर्व में पांच हजार महिलाएं एक साथ पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य करेंगी। दशहरा समिति ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पांच हजार महिलाओं के सामूहिक लोकनृत्य में दशहरा में आने वाले सभी देवी-देवताओं के बजंतरी भी शामिल होंगे। दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य के लिए महिलाओं को किया जा रहा प्रेरित

पारंपरिक लोकनृत्य में भाग लेने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा कारदार संघ के पदाधिकारी भी अपने क्षेत्रों के महिला मंडलों को प्रेरित करेंगे। महिला मंडलों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूली छात्राएं भी भाग लेंगी।

अध्यक्ष दशहरा राकेश कंवर ने बताया कि समिति कुल्लू की प्राचीन संस्कृति को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करवाने को पांच हजार महिलाए एक साथ पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य करेंगी। इस आयोजन को प्राइड फॉर कुल्लू का नाम दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें