फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कंगना बोलीं- किसी भी महिला को अपमानित करना गलत, भद्दी टिप्पणी कष्टदायक

Tue, 26 Mar 2024 12:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सुप्रिया श्रीनेत की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। 
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से  हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। मंगलवार को कंगना रणौत ने कहा, "मैंने उस विषय पर जवाब दिया है। मुझे नड्डा जी ने दिल्ली बुलाया है, हमारी बैठक होगी उसके बाद ही मैं कोई प्रतिक्रिया दे पाऊंगी। एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है। मंडी को छोटा काशी कहा जाता है। उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है।"

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें, बीते दिनों कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अभिनेत्री को लेकर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया।  दरअसल, सुप्रिया ने कंगना की एक तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद से भाजपा के नेता कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। हालांकि, बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन इस मामले पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस पोस्ट पर कंगना रणौत की भी प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें