फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में माइनिंग चेक पोस्ट से अवैध खनन पर रहेगी नजर

Tue, 28 Jul 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए माइनिंग चेक पोस्ट की मदद ली जाएगी। इन चेक पोस्टों पर खनन विभाग के साथ साथ पुलिस के कर्मचारी तैनात होंगे। वैसे तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस माइनिंग चेक पोस्ट गठित करने के लिए विधानसभा में घोषणा की थी। लेकिन अभी तक इन पोस्टों का निर्माण नहीं हो सका था। अब उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के कार्यभार संभालने के साथ ही इन्हें स्थापित करने को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


हाल ही में डीजीपी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग से इस संबंध में पत्राचार कर पोस्ट के गठन के लिए अनुमति मांगी थी। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि उद्योग विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब इन दस खनन चेक पोस्ट को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही खनन व पुलिस की संयुक्त टीमें अवैध खनन पर नकेल कसने लगेंगी।  कुछ मामलों में यह भी बात सामने आई थी कि खनन पट्टे की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा था। ऐसे में खनन पट्टा हासिल कर खनन करने वालों की भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें