निजी स्कूलों को पास पर मिलेगी सुविधा
क्रॉसर
भीड़ भरे सफर से विद्यार्थियों को मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्कूल खुलने के बाद बच्चों की सुविधा के लिए एचआरटीसी चार्टेड बसों का
संचालन शुरू करेगा। शहर के निजी स्कूलों को पास के आधार पर बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
यह बसें सुबह बच्चों को घरों से स्कूल छोड़ेंगी और छुट्टी होने पर स्कूलों से घर पहुंचाएंगी। इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते स्कूल बंद होने से चार्टेड स्कूल बसों का नियमित संचालन नहीं हो पाया। हर साल एचआरटीसी शहर में चार्टेड आधार पर 45 से अधिक स्कूल बसों का संचालन करता है। एक ही स्कूल के 25 से अधिक बस पास बनने पर 30 सीटर बस उपलब्ध करवाई जाती है। शहर के स्कूलों में अभी नौवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं लग रही हैं। इसमें तीन दिन नौवीं और जमा एक तथा तीन दिन दसवीं और जमा दो की कक्षाएं चल रही हैं।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल जितेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि शहर के निजी स्कूलों को पास आधार पर चार्टेड बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकारी स्कूलों के छात्रों की सुविधा के लिए सुबह स्कूल लगने के समय और शाम को छुट्टी के समय अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे।