फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित न होने से छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों छात्रों ने दे रखी है यूजी की री-अपीयर परीक्षा, पीजी में दाखिले नहीं ले पा रहे हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

क्रॉसर
एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्नातक डिग्री कोर्स की री-अपीयर परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर एसएफआई की विवि इकाई ने बुधवार को परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। इस दौरान इकाई अध्यक्ष विवेक राज ने परीक्षा नियंत्रक को मांगपत्र सौंपा और अटके परीक्षा परिणामों को जल्द घोषित करने का आग्रह किया।
विवेक ने इस दौरान परीक्षाओं में पाठ्यक्रम से बाहर से आ रहे प्रश्नपत्रों की बार-बार हो रही चूक को समाप्त करने की मांग भी की। विवेक और सचिव रॉकी ने कहा कि एचपीयू तथा अन्य विश्वविद्यालयों में पीजी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने को है लेकिन री-अपीयर परीक्षा का परिणाम न आने से वह मझधार में फंसे हैं। पीजी में प्रवेश के लिए यूजी का परिणाम जरूरी होता है लेकिन परिणाम न आने से छात्र दाखिला नहीं ले पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि अब छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर परीक्षा के नाम पर फीस वसूलने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय परीक्षा परिणाम के नाम पर भी छात्रों से फीस के नाम कमाई की जा रही है। उन्होंने छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए जल्द री-अपीयर परीक्षा के परिणाम घोषित करने की मांग की है। कहा कि बुधवार को लोक प्रशासन की परीक्षा में आया प्रश्नपत्र भी पाठ्यक्रम के बाहर से आया था। कहा कि इसके लिए पूरी तरह से विवि प्रशासन जिम्मेदार है, अपनी गलती को छिपाने को परीक्षा को रद्द कर दोबारा से करवाने का फैसला ले लिया जाता है। इस तरह की बार-बार हो रही चूक के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें