फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: बिजली बिलों में गड़बड़ी करने पर तीन अफसर निलंबित, 10 सहायक और जेई पर बैठाई जांच

Tue, 05 Oct 2021 01:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के निरीक्षण पर गई आईटी टीमों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने दो वरिष्ठ सहायकों सहित तत्कालीन सहायक अभियंता, जो अब अधिशासी अभियंता बन गए हैं, उन्हें निलंबित किया है। 
विज्ञापन
बिजली बोर्ड हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, बद्दी, नालागढ़ और पांवटा साहिब में कुछ उद्योगपतियों को बिजली बिल में गड़बड़झाला कर फायदा पहुंचाने के आरोप में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) समेत तीन अफसरों को निलंबित किया गया है। ये तीनों कालाअंब में तैनात थे। 10 सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं पर बोर्ड ने जांच बैठा दी है। इन अफसरों को नोटिस देकर जवाब भी तलब किया गया है। बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के निरीक्षण पर गई आईटी टीमों की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने दो वरिष्ठ सहायकों सहित तत्कालीन सहायक अभियंता, जो अब अधिशासी अभियंता बन गए हैं, उन्हें निलंबित किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: पैसे लेकर नकल कराने की शिकायत, सभी 451 निजी कॉलेजों और विवि की होगी जांच
विज्ञापन


बोर्ड की कामर्शियल कार्यालय आईटी कार्य निरीक्षण टीम ने पिछले दिनों औद्योगिक क्षेत्रों कालाअंब, बद्दी, नालागढ़ और पांवटा साहिब में विद्युत बिलिंग प्रणाली में अनियमितताएं पाई थीं। इस पर बैठाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। इन सभी अधिकारियों पर कुछ उद्योगों को अनावश्यक लाभ देने की कोशिश करने और बिजली बोर्ड को हानि पहुंचाने की आशंका का आरोप है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने कहा कि बोर्ड के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी ऊर्जा से अपना कार्य करना चाहिए। बोर्ड का कार्य प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं प्रदान करना है। इस कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें