फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम बोले- राजभवन के सामने प्रदर्शन और पीएम का पुतला जलवाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

Sat, 22 Nov 2025 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के संरक्षण में कांग्रेस के नेताओं की ओर से राजभवन का घेराव करवाने और प्रधानमंत्री का पुतला जलवाने की घटना को शर्मनाक बताया है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में युवा कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। बिहार के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत और पार्टी विधानमंडल को एक बोलेरो में फिट कर देने के जनादेश से कांग्रेस कुंठित है। उन्होंने कहा कि राजभवन में सरकार के इशारे और सत्ता के संरक्षण में जो कुछ हुआ वह इस कुंठा का परिणाम है। इतनी सुरक्षित जगह पर बिना अनुमति कैसे प्रदर्शन किया गया। राजभवन जैसी संवेदनशील जगह पर कांग्रेस द्वारा आगजनी करने का प्रयास करना, प्रधानमंत्री का पुतला फूंकना कैसा व्यवस्था परिवर्तन है।

विज्ञापन

राजभवन की गरिमा को भंग किया तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी
शनिवार को जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि क्या हिमाचल प्रदेश की पुलिस और प्रशासन इतना असहाय हो गया है कि वह अराजक लोगों से राजभवन की सुरक्षा नहीं कर सकता। क्या सरकार और मुख्यमंत्री इस प्रकार की अराजकता राजभवन के सामने कर राज्यपाल को डराने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे देश में संविधान की किताब लेकर फिरने वाले नेताओं का संविधान की इस तरीके से धज्जियां उड़ाना दुखद है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का कोई कोना सुरक्षित नहीं है। यह बात पिछले एक हफ्ते के घटनाक्रम से हमने देख लिया। नेता विपक्ष ने कहा कि राजभवन क बाहर हुई घटना स्वीकार्य नहीं है। मामले में उन्होंने डीजीपी से बात की और सभी दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में संविधान पर हम हमला नहीं होने देंगे। राजभवन की एक गरिमा है, उसे सरकार को बना कर रखना होगा नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरेगी।

 
विज्ञापन

 देश में चारों श्रम संहिता का लागू होना प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का नतीजा 
जयराम ठाकुर ने देश में चार श्रम संहिताओं का लागू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और श्रमिकों के सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का ऐतिहासिक प्रमाण है। यह कदम श्रमेव जयते की भावना को सशक्त बनाता है और श्रमिकों को सरल, सुरक्षित व पारदर्शी कार्य वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें