फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अब राज्य चयन आयोग के माध्यम से होंगी ग्रुप सी की भर्तियां, जानिए प्रक्रिया में क्या होगा बदलेगा

Sat, 22 Nov 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जॉब ट्रेनी की ग्रुप सी श्रेणी के तहत सभी भर्तियां अब राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से होंगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में जॉब ट्रेनी की ग्रुप सी श्रेणी के तहत सभी भर्तियां अब राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से होंगी। इस श्रेणी की जो भर्तियां लोक सेवा आयोग के माध्यम से जारी हैं, वह पूर्व की तरह ही होंगी। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ग्रुप ए (क्लास वन) कैडर और ग्रुप बी (क्लास टू) कैडर की भर्तियां जाॅब ट्रेनी के आधार पर करेगा। अधिकारियों ने बताया कि अब चयन की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट होने से भर्ती कैलेंडर, परीक्षा समय और प्रक्रियात्मक देरी जैसी समस्याओं में कमी आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी रिचा वर्मा रिलीव, केंद्र सरकार में देंगी सेवाएं
 हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी रिचा वर्मा को रिलीव कर दिया है। रिचा वर्मा केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय में बतौर उप सचिव सेवाएं देंगी। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने रिचा वर्मा को रिलीव करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने बिजली बोर्ड के निदेशक वित्त एवं कार्मिक अनुराग चंद्र को राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। इस निगम का जिम्मा रिचा वर्मा के पास था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें