शिमला-मटौर कॉरिडोर के तहत निर्माणाधीन हमीरपुर बाईपास (एनएच-103) पर शुक्रवार को ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान हादसा हो गया। 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खराबी आने से संरचना का एक हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में देर रात भीषण अग्निकांड से लोगों में दहशत मच गई। अग्निकांड में पांच घर राख हो गए। आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। उधर, प्रदेश में माैसम फिर करवट बदलने वाला है। राज्य में 5 से 8 अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा कर भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।