फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: विधायक नंद लाल का निधन, छह दिन माैसम साफ; भाजयुमो में नियुक्तियां, युकां के 13 पदाधिकारी निलंबित

Tue, 03 Nov 2026 04:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। रामपुर विधानसभा सीट से विधायक नंद लाल का निधन हो गया। वहीं माैसम का एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी हुआ है। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने 17 जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। कुल्लू-आनी वाया शुश मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद रामपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है। उधर, हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद 17 जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश में अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भीड़तंत्र को हावी करना चाहते हैं।  कुल्लू-आनी वाया शुश मार्ग पर खनेर गांव के पास अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आ गई। वहीं दिल्ली में आयोजित रैली से अनुपस्थित रहने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के 13 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।  आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
Trending Videos

रामपुर विधायक नंद लाल का निधन, 2007 में पहली बार गए थे विधानसभा
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद रामपुर क्षेत्र में शोक का माहौल है। नंद लाल 72 वर्ष के थे और लगातार चार बार रामपुर सीट से विधायक रहे। नंद लाल ने राजनीति में आने से पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके अलावा उन्हें विशेष सुरक्षा समूह में भी काम करने का अनुभव था। सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने कांग्रेस के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया। नंद लाल ने वर्ष 2007 में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना पहला चुनाव लड़ा था और जीत दर्जकर विधानसभा पहुंचे थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में छह दिन माैसम साफ, कुकुमसेरी सबसे ठंडा
हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 से 9 नवंबर तक शुष्क मौसम रहेगा। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी अराजकता के दम पर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं: जयराम ठाकुर 
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश में अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भीड़तंत्र को हावी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची में गलत नाम जुड़ने से रोकना और सही नामों को कटने से बचाना है। देश का जेन-जी स्पष्ट संदेश दे रहा है कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे और वर्ष 2029 में फिर सत्ता में आएंगे।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

भाजपा युवा मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल
हिमाचल प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद 17 जिलों के प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। नई सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कुल्लू-आनी सड़क पर धंसी सड़क, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एचआरटीसी बस
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कुल्लू-आनी वाया शुश मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खनेर गांव के पास अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसकी चपेट में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आ गई। सड़क धंसने से बस का अगला टायर सड़क के किनारे से बाहर निकल गया। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

दिल्ली रैली से गैरहाजिर रहने पर युवा कांग्रेस के 13 पदाधिकारी निलंबित
दिल्ली में आयोजित रैली से अनुपस्थित रहने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के 13 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) आर्यन चौहान की ओर से निलंबन आदेश जारी किया गया है। इसमें सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें