हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के भीतर व बाहर दोनों जगह हंगामा बरपा। एक तरफ भ्रष्टाचार पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आमने-सामने हो गए। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर धारा 118, कथित बेनामी सौदों और सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। वहीं शादी समारोह की तैयारियों के लिए टेंट हाउस संचालक पर भरोसा करना रामपुर के दो परिवारों को भारी पड़ गया। उधर, प्रदेश में फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें खिसकने से यातायात प्रभावित हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली दाैरा पूरा कर धर्मशाला पहुंचे। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।