फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: 661 पद भरेगी सरकार, मिड-डे मील वर्करों के लिए खुशखबर, कई भागों में छह दिन कोहरे का अलर्ट

Fri, 27 Nov 2026 04:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। एचएमआईएस संचालन के लिए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में 661 पद भरेगी। मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत वर्करों के मानदेय को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। वहीं प्रदेश के कई भागों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) लागू करने जा रही है। इस प्रणाली से डॉक्टरों को एक क्लिक पर मरीजों के पूरे रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट मिल सकेंगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया आसान होगी। वहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्परों के मानदेय भुगतान को लेकर शिक्षा निदेशालय ने नई व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं। उधर, प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राज्य में 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंद्रेटा को अपनी कर्मस्थली बनाकर कला की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले सोभा सिंह की तस्वीर अब 125 रुपये के स्मारक सिक्के पर नजर आएगी। वहीं सिया हत्याकांड के मामले में आरोपी को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी है, लेकिन अब तक सजा पर फैसला नहीं हो पाया है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

 
Trending Videos

एक क्लिक पर मिल सकेगी हर मरीज की जानकारी, 661 पद भरेगी सरकार
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) लागू करने जा रही है। इस प्रणाली से डॉक्टरों को एक क्लिक पर मरीजों के पूरे रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट मिल सकेंगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया आसान होगी। इसके प्रभावी संचालन के लिए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में 661 डेटा एंट्री ऑपरेटरों और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की नियुक्ति करेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मिड-डे मील वर्करों को अब 10 महीने में मिलेगा 55 हजार मानदेय
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्परों के मानदेय भुगतान को लेकर शिक्षा निदेशालय ने नई व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं। अब इन कर्मचारियों को सालाना 55 हजार रुपये का मानदेय 12 महीनों के बजाय 10 शैक्षणिक महीनों में दिया जाएगा। प्रत्येक कुक-कम-हेल्पर को हर महीने 5500 रुपये मिलेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

10 स्थानों पर न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम, तीन जिलों में छह दिन कोहरे का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राज्य में 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से तीन स्थानों पर माइनस में दर्ज किया गया है। इससे सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह के समय बिलासपुर, हमीरपुर व मंडी के कुछ भागों में कोहरे की वजह से दृष्यता पर असर पड़ा। बिलासपुर में दृष्यता 50 मीटर रह गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कड़ा-कृपाण बना पटवारी भर्ती परीक्षा में बाधा
सरकारी नौकरी पाने का सपना लेकर एक युवा परीक्षा केंद्र पहुंचता है। मन में उम्मीद होती है कि वर्षों की मेहनत और तैयारी का फल मिलने का समय आ गया है। प्रवेश पत्र हाथ में है, परीक्षा देने का उत्साह भी है, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही ऐसा कुछ हो जाता है कि सारी तैयारी धरी रह जाती है। सोलन के आंजी स्थित देव भूमि सेंटर में पटवारी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे सिख युवक जश्नदीप सिंह के साथ कथित तौर पर कुछ ऐसा ही हुआ। जश्नदीप सिंह का आरोप है कि उन्हें सिख धर्म के धार्मिक प्रतीक कड़ा और कृपाण पहनने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

जुन्गा के आसमान में शुरू हुआ रोमांच का सफर
राजधानी शिमला से सटे ऐतिहासिक कस्बे जुन्गा के आसमान में रोमांच की उड़ान शुरू हो गई। यहां चार दिवसीय शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फेस्टिवल के पहले दिन 60 से अधिक पर्यटकों और बच्चों ने टेंडम फ्लाइट के माध्यम से आसमान में उड़ान भरकर पैराग्लाइडिंग के रोमांच का अनुभव किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

अंद्रेटा को कर्मस्थली बनाकर दुनिया में बनाई पहचान, अब 125 रुपये के सिक्के पर नजर आएंगे सोभा सिंह
पंजाब में जन्मे महान चित्रकार सोभा सिंह को केंद्र सरकार की ओर से विशेष सम्मान मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंद्रेटा को अपनी कर्मस्थली बनाकर कला की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले सोभा सिंह की तस्वीर अब 125 रुपये के स्मारक सिक्के पर नजर आएगी। उनकी 125वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार ने यह विशेष सिक्का जारी करने का फैसला लिया है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सिया हत्याकांड में फिर टला सजा पर फैसला, अब इस दिन होगी सुनवाई
एक परिवार के लिए किसी अपने को खोने का दर्द कभी खत्म नहीं होता। ऐसे में जब मामला अदालत तक पहुंचता है तो न्याय की उम्मीद ही उसे आगे बढ़ने का सहारा देती है। लेकिन न्यायिक प्रक्रिया में तारीख पर तारीख मिलने से यह इंतजार और कठिन हो जाता है। सिया हत्याकांड में भी कुछ ऐसी ही स्थिति सामने आ रही है। हत्या के मामले में आरोपी को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी है, लेकिन अब तक सजा पर फैसला नहीं हो पाया है। एक बार फिर सुनवाई टल गई है और अब अगली तारीख 7 दिसंबर तय की गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें