फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि और गर्जना की चेतावनी, 17 तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Thu, 11 Apr 2019 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को ओलावृष्टि और गर्जना होने की चेतावनी जारी हुई है। कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, बिलासपुर 34.0, कांगड़ा 33.3, सुंदरनगर 33.0, भुंतर 31.2, नाहन 30.5, सोलन 29.0, चंबा 29.2, शिमला 25.2, धर्मशाला 23.4, कल्पा 20.6, डलहौजी 20.2 और केलांग में 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार रात को शिमला-कांगड़ा में अधिकतम तापमान 15.3, सुंदरनगर 13.5, धर्मशाला 13.6, ऊना 15.2, नाहन 17.4, बिलासपुर 16.2, हमीरपुर 16.0, मंडी 15.1, मनाली 6.8 और केलांग में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें