विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि चुनावों को नजदीक आते देख अपने अस्तित्व को बचाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पूर्व विधायक इस घटना को मेरे नाम से जोड़ कर सुर्खियों में आना चाह रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा है कि पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक गांव के लोगों के आपसी विवाद में पूर्व विधायक का शामिल होना और यहां हुई लड़ाई में उनके नाम और भाजपा को शामिल करना इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि चुनावों को नजदीक आते देख अपने अस्तित्व को बचाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पूर्व विधायक इस घटना को मेरे नाम से जोड़ कर सुर्खियों में आना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि रड़ा की घटना से उनका और भाजपा का कोई लेना देना नहीं है केवल और केवल सोशल मीडिया और अखबारों की सुर्खियों में आ कर अपने आप को राजनीतिक रुप में जीवित रखने का प्रयास है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और विरोध करने के इस तरीके को कभी जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि चुनावों को नजदीक आते ही पूर्व विधायक इस तरह के धरने और प्रदर्शन करने में माहिर हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों में कई सरकारी कार्यक्रमों में इस तरह से खलल डालकर इन्होंने अपनी छवि ड्रामेबाज और धरनेबाज की बनाई है। सरकारी कार्यक्रम में जहां सारा प्रशासन, पंचायत के लोग उपस्थित थे, इस कार्यक्रम में खलल डालना और उनका उताबलापन ऐसा प्रतीत होता है जैसे बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना होता है।