फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: एचपीसीईटी के लिए 25 अप्रैल तक करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

Tue, 23 Apr 2024 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्रवेश लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा 10 मई को होगी। तकनीकी विवि हर वर्ष बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी, एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा करवाता है। बीटेक, बी-फार्मेसी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा सुबह के सत्र में होगी। एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की परीक्षा शाम के सत्र में होगी।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि अभी तक एचपीसीईटी के लिए करीब 7,800 से अधिक आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट देख सकते हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, नूरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला, सिरमौर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में होगा। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फार्म में परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

परीक्षा फार्म भ्रने की तिथि 29 तक बढ़ाई
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई और जून में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित सेमेस्टर और रि-अपीयर के विद्यार्थी उपरोक्त तिथि तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि मई और जून में प्रस्तावित परीक्षा की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की परीक्षाएं 13 मई से शुरू होंगी। यह जून चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें