फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: पहले नवरात्र पर शक्तिपीठों में 56 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 09 Apr 2024 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)/बिलासपुर/ चामुंडा/ऊना

सार

नवरात्र पर हिमाचल की पांचों शक्तिपीठों में मंगलवार को 56000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में झंडा रस्म और कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्र शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले नवरात्र पर हिमाचल की पांचों शक्तिपीठों में मंगलवार को 56000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया। हालांकि, छुट्टी न होने के चलते पहले दिन भीड़ कम रही। अगले दिनों मे भीड़ बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन



 
 

शक्तिपीठ नयनादेवी मंदिर में पहले नवरात्र पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए रात दो बजे खोले गए। कांगड़ा जिले के तीनों शक्तिपीठों ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में करीब 27 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
 

ज्वालामुखी और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में नवरात्र का शुभारंभ डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में एडीसी सौरभ जस्सल ने किया। सुबह पांच बजे तीनों मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। ज्वालामुखी मंदिर में 12 हजार, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आठ हजार और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर में गर्भ गृह का निर्माण कार्य चलने के कारण श्रद्धालुओं को 15 फीट दूर से ही मां चामुंडा के दर्शन करवाए गए। माता चिंतपूर्णी के दरबार में करीब 9000 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें