फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जुब्बड़हट्टी में जल्द उतरेगा 42 सीटर हवाई जहाज, घटेगा हेली टैक्सी किराया

Wed, 22 Sep 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हेली टैक्सी का बद्दी से शिमला रूट जल्द शुरू होगा। रामपुर के लिए भी तैयारी है। 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की सिविल विमान क्षेत्र शिमला में एयरपोर्ट। सलाहकार समिति की बैठक सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। 
विज्ञापन
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट का निरीक्षण करते सांसद सुरेश कश्यप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के निकटवर्ती जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर जल्द 42 सीटर हवाई जहाज उतरेगा। इसे एयर इंडिया शुरू करेगा। यहां से चल रही हेली टैक्सी के किराये भी कम होंगे। हेली टैक्सी का बद्दी से शिमला रूट जल्द शुरू होगा। रामपुर के लिए भी तैयारी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की सिविल विमान क्षेत्र शिमला में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें विमानपत्तन निदेशक अनिल कुमार सैनी के अलावा एटीसी से पदाधिकारी संदीप सागर, समिति सदस्य कर्ण नंदा, कपिल ठाकुर, सतिंदर, पुनीत शर्मा, नीरज चौधरी, पवन हंस के प्रतिनिधि विपुल वैद्य, नगर निगम प्रतिनिधि डीपी सिंह, सीआईडी से भागमल और तहसीलदार शहरी सुमेद शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन


हर छह माह में एक बार इस समिति की बैठक होगी। सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि एयर इंडिया जल्द अपनी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यहां पवन हंस की ओर से उड़ान-दो के तहत हेली टैक्सी सेवा दी जा रही है। पवन हंस भी अपने रूट बढ़ाने वाला है। पवन हंस जल्द ही हेली टैक्सी की सेवाएं सस्ती करेगा। इससे लोगों का शिमला में आवागमन बढे़गा। शिमला एयरपोर्ट के लिए आने वाले समय में एयरपोर्ट के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी बनना चाहिए। एयरपोर्ट की ओर ही कैब काउंटर बने और यातायात का किराया फिक्स हो। 

रनवे के विस्तार के बाद उतरेगा बड़ा विमान
आने वाले समय में रनवे का 300 मीटर विस्तार होना है। इसके लिए 123 बीघा जगह चाहिए, जिसका चयन हो चुका है। विस्तार के बाद बड़ा विमान शिमला आएगा। कश्यप ने कहा कि बैठक में जो निर्णय हुए हैं, उन्हें केंद्रीय मंत्रालय और प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। 
विज्ञापन


हेरिटेज कंपनी ने रूट ले लिए, मगर फ्लाइट नहीं 
हेरिटेज नाम की कंपनी ने हेली टैक्सी के रूट तो ले लिए, मगर फ्लाइट शुरू नहीं की। उड़ान-तीन स्कीम के तहत हेरिटेज नामक ऑपरेटर ने धर्मशाला-शिमला, कुल्लू-शिमला, चंडीगढ़-शिमला और हिंडन-शिमला फ्लाइट रूट लिया है। सांसद सुरेश कश्यप ने पूछा कि इस कंपनी का विमान क्यों नहीं उड़ रहा है। इस पर अधिकारियों को जल्द स्थिति स्पष्ट करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें