हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में जा गिरी। बारिश के कहर की 15 तस्वीरें, कई सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले। पांच जिलों में बाढ़ की गंभीर चेतावनी, पालमपुर में सबसे ज्यादा 230 मिमी बारिश। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों लोग एक ही परिवार से थे। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास हुए एक अन्य हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल: भूस्खलन की चपेट में आई कार रावी नदी में डूबी, तीन लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। धरवाला से भरमौर सड़क पर एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
पांच जिलों में बाढ़ की गंभीर चेतावनी, पालमपुर में सबसे ज्यादा 230 मिमी बारिश
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच रविवार रात से सोमवार दोपहर तक पालमपुर में सबसे ज्यादा 230 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और कुल्लू जिले में बाढ़ आने की गंभीर चेतावनी जारी की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बारिश के कहर की 15 तस्वीरें, कई सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भूस्खलन के कारण प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है।
मंडी में मुसीबत: चंडीगढ़- मनाली एनएच का संपर्क पूरी तरह से कटा, जिले भर में 50 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सामरिक महत्व वाले चंडीगढ़-मनाली हाईवे के अलावा धर्मपुर-सरकाघाट एनएच समेत 50 मार्गों पर सोमवार सुबह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कालका-शिमला हाईवे पर दरकी पहाड़ी, वन वे किया ट्रैफिक
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर तम्बूमोड़, सोलन और सनवारा के समीप पहाड़ी दरक गई है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को वन वे कर दिया गया है। भूस्खलन के बाद हाईवे करीब15 मिनट तक बंद रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...