हिमाचल सरकार ने भारत और नेपाल के बीच नई प्रत्यर्पण संधि जल्द लागू करने की मांग की है। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। इसमें रघुनाथ मंदिर से मूर्तियां चुराने के आरोपी नेपाली को लाने में मदद मांगी गई है। राज्य सरकार के गृह सचिव मनीष गर्ग ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में हिमाचल में बड़ी संख्या में नेपाल के नागरिक काम कर रहे हैं।
हाल ही में कुल्लू में भगवान रघुनाथ और अन्य देवताओं की मूर्तियों की चोरी हुई है। जांच में पाया गया है कि यह चोरी एक नेपाली नागरिक ने की है। हालांकि, कुल्लू के नजदीक से मूर्तियों को रिकवर कर लिया गया है, पर आरोपी नेपाली को आगामी जांच को भारत वापस नहीं लाया जा सका है। इसका कारण भारत और नेपाल के बीच नई प्रत्यर्पण संधि लागू नहीं करना है।