मंडी संसदीय क्षेत्र
नाम दल
ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर भाजपा
प्रतिभा सिंह कांग्रेस
अंबिका श्याम राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी
मुंशी राम ठाकुर हिमाचल जनक्रांति पार्टी
अनिल कुमार निर्दलीय
सुभाश मोहन स्नेही निर्दलीय
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र
बलदेव ठाकुर भाजपा
भवानी सिंह पठानिया कांग्रेस
पंकज कुमार दर्शी हिमाचल जनक्रांति पार्टी
डॉ. राजन सुशांत निर्दलीय
डॉ. अशोक कुमार सोमल निर्दलीय
अर्की विधानसभा क्षेत्र
रतन सिंह पाल भाजपा
संजय कांग्रेस
जीत राम निर्दलीय
जुब्बल कोटखाई क्षेत्र
नीलम सरैईक भाजपा
रोहित ठाकुर कांग्रेस
चेतन सिंह बरागटा निर्दलीय
सुमन कदम निर्दलीय
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि मतगणना पूरी होने के बाद किसी तरह के विजय जुलूस को निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा परिणाम आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव प्रमाण पत्र लेने के समय भी विजयी प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो अन्य लोग ही मौजूद रह सकेंगे।
आयोग के आदेश के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं कि वह आयोग के इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसके अलावा कोविड दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि आमतौर पर चुनावी नतीजे आने के बाद विजय जुलूस निकालने की परंपरा रही है, लेकिन कोविड की वजह से आयोग ने इस परंपरा को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उधर, विजेता प्रत्याशी को चुनाव परिणाम आने के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।