फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agriculture Department: हिमाचल में किसानों को इस बार सात रुपये किलो सस्ता मिलेगा मक्की का बीज

Sat, 21 May 2022 02:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कृषि विभाग इस साल भी सब्सिडी में मक्कीका बीज किसानों को अधिकतम 20 किलो तक दे रहा है। कृषि अधिकारी डॉ. राजीव मिन्हास ने कहा कि इस सीजन किसानों को मक्की का बीज सात रुपये किलो सस्ता दिया जाएगा। 
विज्ञापन
मक्की
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में चालू सीजन में बिजाई के लिए किसानों को सात रुपये किलो सस्ता मक्की का बीज मिलेगा। पिछले साल किसानों को मक्की का बीज 102 रुपये किलो के हिसाब से मिला था। इस बार यह दर 95 रुपये किलो के हिसाब से निर्धारित की गई है। इस बार भी किसानों को मक्की पर प्रतिकिलो 40 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। राज्य सरकार ने 15,000 हजार क्विंटल मक्की का बीज किसानों को उपलब्ध करवाया है। पिछले पिछले सीजन में किसानों को 16,000 क्विंटल मक्की बीज दिया था। इस साल मक्की बीज कम जुटाया गया है। कृषि विभाग इस साल भी सब्सिडी में मक्कीका बीज किसानों को अधिकतम 20 किलो तक दे रहा है।

विज्ञापन


कृषि अधिकारी डॉ. राजीव मिन्हास ने कहा कि इस सीजन किसानों को मक्की का बीज सात रुपये किलो सस्ता दिया जाएगा।  प्रदेश में मक्की की बिजाई हर साल 15 मई से 15 जून तक की जाती है। प्रदेश में गेहूं की कटाई के बाद मक्की की बिजाई थमी हुई है। जिन इलाकों में सिंचाई सुविधा है, वहां किसानों ने मक्की की बिजाई कर ली है। राज्य में अधिकांश क्षेत्रों के किसान सिंचाईं के लिए बारिश पर पूरी तरह से निर्भर हैं। बारिश न होने के कारण मक्की की बिजाई इस बार लंबी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें