फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक में हंगामा, एक साल के लिए टल गए चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल के चुनाव अगले एक साल के लिए टल गए हैं। रविवार को बुलाए गए जनरल हाउस में चुनाव टालने का फैसला लिया गया। हाउस में यह भी फैसला लिया गया कि वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी अगले एक साल तक व्यापार मंडल की कमान संभालेगी। दूसरी ओर चुनाव करवाने की मांग कर रहे कारोबारियों के दूसरे गुट ने हाउस से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन

गुट ने कहा कि जानबूझकर चुनाव टाले जा रहे हैं। जल्द बैठक बुलाकर चुनाव करवाने पर फैसला लेंगे। व्यापार मंडल के चुनाव करवाने को लेकर बुलाए गए इस जनरल हाउस में सभी कारोबारियों से बारी बारी सुझाव लिए गए। इस दौरान ज्यादातर कारोबारियों का कहना था कि अभी चुनाव के लिए हालात ठीक नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। कारोबारियों को जो दिन दुकान खोलने के लिए मिले हैं, उसमें चुनाव नहीं होने चाहिए। इसके अलावा चुनाव कैसे होंगे, कौन कौन इसमें हिस्सा लेंगे, इन सबको लेकर उलझन है। इसे सुलझाने के लिए वक्त चाहिए। ऐसे में चुनाव अगले साल ही करवाए जाएं। बाद में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अब साल 2022 में ही शिमला व्यापार मंडल के चुनाव करवाए जाएंगे।
चुनाव करवाने की मांग पर अड़े कई कारोबारियों ने जनरल हाउस में जल्द चुनाव की तारीख तय करने की मांग उठाई। कहा कि चुनाव कमेटी गठित की जाए जो चुनाव पर फैसला ले। लेकिन जब बाकी कारोबारी चुनाव न करने की बात करने लगे तो अनाज मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक श्रीधर, अस्थायी व्यापार मंडल अध्यक्ष कंवलजीत सिंह समेत नाराज कारोबारियों का गुट जनरल हाउस छोड़कर चला गया। कारोबारी नेता कंवलजीत सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल चुनाव नहीं करवाना चाहता। इसीलिए ये ड्रामा किया गया। कहा कि अब उनका गुट जल्द कारोबारियों की बैठक बुलाकर रणनीति बनाएगा। हाउस का कोरम पूरा किए बिना बैठक करने पर भी सवाल उठाए। कच्चीघाटी व्यापार मंडल अध्यक्ष मलकीयत सिंह ने कहा कि उन्हें जनरल हाउस का न्योता तक नहीं दिया। शिमला व्यापार मंडल एक अर्बन बॉडी के तौर पर पंजीकृत है, उपनगर इसमें शामिल नहीं है। पहले व्यापार मंडल एक्ट दिखाए। कारोबारी ओमप्रकाश ने कहा कि व्यापार मंडल पहले स्पष्ट करे कि कौन कौन से क्षेत्र इसमें शामिल है। रोहड़्, रामपुर क्षेत्र को बिना पूछे क्यों इसमें शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव टाल दिए गए हैं: अध्यक्ष
ज्यादातर कारोबारी अभी चुनाव नहीं चाहते। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के बीच चुनाव का माहौल नहीं है। चुनाव संबंधी बाकी औपचारिकताएं पहले पूरी होनी चाहिए। ऐसे में अब अगले साल ही चुनाव होंगे।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, अध्यक्ष शिमला व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें