फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर: काफिला रोककर सुनी महिला की गुहार, इलाज के लिए दी राशि

Sun, 25 Jul 2021 10:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

लक्ष्मी देवी ने बताया कि वर्ष 2000 में उसका बेटा सड़क दुर्घटना में घायल होकर कोमा में चला गया था।। बेटे का पालन पोषण और देखरेख के साथ उपचार का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
महिला की आपबीती सनुते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्रंग प्रवास के दौरान एक महिला के गुहार लगाने पर मुख्यमंत्री ने काफिला रोकने को कहा। स्वयं महिला के पास पहुंच कर उसकी आपबीती सुनी और मदद के लिए एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। रविवार को टांडू गांव की एक महिला ने मुख्यमंत्री से मिलकर बीमार बेटे के उपचार की गुहार लगाई।

विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने महिला को बेटे के उपचार के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी निवासी टांडू ने बताया कि उनके पति का छह वर्ष पूर्व निधन हो गया है। वर्ष 2000 में उसका बेटा सड़क दुर्घटना में घायल होकर कोमा में चला गया था।

बेटे का पालन पोषण और देखरेख के साथ उपचार का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है। महिला के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड तक नहीं है। सरकार की ओर से तीन माह बाद केवल 4500 रुपये की सहायता दी जाती है जो पर्याप्त नहीं है। बेटे के उपचार के लिए महंगाई में इलाज करवाना पहुंच से दूर है। मुख्यमंत्री ने महिला की गुहार सुनते हुए बेटे के उपचार के लिए एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें