फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: राष्ट्रीय बाल साइंस कांग्रेस में प्रतिभा दिखाएंगी दीपांशी

Sat, 15 Jan 2022 10:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपांशी कौंडल साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगी। प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट वेस्ट टू पॉलिश विषय राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी। प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर देव अर्चना शर्मा और गाइड टीचर रवि मिन्हास के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। 
विज्ञापन
साइंस कांग्रेस में प्रतिभा दिखाएंगी दीपांशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपांशी कौंडल साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगी। प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट वेस्ट टू पॉलिश विषय राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी। प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर देव अर्चना शर्मा और गाइड टीचर रवि मिन्हास के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसका संबंध दीर्घकालीन जीवन यापन से है। नए समाधान के साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने वाली रिपोर्ट के माध्यम से ब्यूटी पॉलिश नामक एक प्रोडक्ट तैयार किया जाएगा। यह त्वचा के संरक्षण के लिए कारगर साबित होगा।

विज्ञापन


उपयोग की गई चाय पत्ती से एक्टिवेटेड चारकोल तैयार किया, जिसे सीएसआईआर साइंटिस्ट्स ने भी काफी सराहा। उन्होंने कहा कि वे भी ताजे चाय पत्ती के पत्तों से कई प्रोडक्ट बना चुके हैं, जबकि पहली बार इस छात्रा के माध्यम से उपयोग की गई चाय पत्ती से यह प्रोडक्ट बनाया गया है। प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने इस प्रोडक्ट की उपयोगिता को देखते हुए गाइड टीचर देवार्चना शर्मा, रवि मन्हास एवं साइंस कोऑर्डिनेटर रोहित कौशल के प्रयासों को सराहा। भविष्य में भी इस तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें