ऊना जिले के प्रोफेसर विजयपाल शर्मा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) का अध्यक्ष तैनात किया है। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने प्रो. पाल को बधाई देते हुए कहा कि साधारण किसान परिवार से निकल कर देश के एक प्रतिष्ठित संस्थान के उच्च पद तक पहुंचना प्रो. पाल के लिए ही नहीं प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रोफेसर विजयपाल शर्मा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) का अध्यक्ष तैनात किया है। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने प्रो. पाल को बधाई देते हुए कहा कि साधारण किसान परिवार से निकल कर देश के एक प्रतिष्ठित संस्थान के उच्च पद तक पहुंचना प्रो. पाल के लिए ही नहीं प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। डॉ. तंवर ने कहा है कि अनाज, सेब सहित अन्य फ लों, सब्जियों और अन्य उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाने की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
कृषि लागत और मूल्य आयोग देश की खेती, किसानी में लागत मूल्य को तय करने तथा किसानों के उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और लाभकारी मूल्य तय करता है, इसलिए किसान सभा को उम्मीद है कि इस दिशा में अब ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश सरकार को चाहिए कि कृषि लागत और मूल्य आयोग को ठोस प्रस्ताव भेजकर एमएसपी लागू करने की पुरजोर तरीके से मांग उठाई जाए। प्रो. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य को सी-2 जमा 50 फीसदी के आधार पर लागू करने की मांग उठाई जाए, ताकि लाखों किसान-बागवान लाभान्वित हों।