जंगल में घास लाने गई दो सगी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। बंगाणा थाना के तहत रौणखर जंगल से दो सगी बहनों के लापता होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
दोनों किशोरियों के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। दोनों बहनें रौणखर जंगल में घास लेने के लिए गई थीं। काफी समय बीतने के बाद जब वे घर नहीं पहुंची तो उनके पिता ने आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों से पता किया। अपनी दोनों बेटियों की जानकारी न मिलने पर पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।