हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला नालागढ़ दभोटा के ढाणा में कुछ बदमाश लड़कों ने एक युवक की सरेआम तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
जख्मी हालत में स्थानीय लोग युवक को नालागढ़ चिकित्सालय ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही थी। पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई है।
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रामकरण के रूप में की है। मृतक कहां का है, क्या करता है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र करीब 25 साल की है।