फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए प्रिंसिपल ने मां को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 04 Apr 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
मामला हिमाचल के ऊना जिले का है।
विज्ञापन
पिता की पेंशन और रिटायरमेंट पर मिले पैसों के लिए निजी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत बेटे ने दराट की हत्थी से अपनी मां की हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात अंब के प्रंब गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के 65 वर्षीय पिता रमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह 2011 में आरपीएफ से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन


उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुशील कुमार काफी समय से रिटायरमेंट पर मिले पैसों और पेंशन को लेकर अक्सर उनसे उलझता रहता था। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। करीब साढ़े दस बजे सुशील आंगन में आ गया और गाली-गलौच करने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

तैश में आकर दराट से कर दिया वार

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वह पेंशन और रिटायरमेंट पर मिले पैसों को लेकर अपनी मां से बहस करने लगा। इसी बीच तैश में आकर उसने दराट की हत्थी से अपनी मां पर जोरदार वार कर दिया। रमेश ने बताया कि वे आनन-फानन में पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल अंब पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

सुशील शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। वारदात के समय उसकी पत्नी और बेटा रिश्तेदारी में गए हुए थे। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें