हिमाचल के शिमला जिले की टिक्कर उप तहसील के तहत एक सिरफिरे युवक ने दो लोगों सहित एक बकरे को मौत के घाट उतार दिया। वारदात पंद्रह अगस्त को दिन के समय हुई। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। एसपी शिमला सौम्या सांवशिबन ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके का जायजा लिया।मंगलवार को पहली घटना शरौंथा गांव दिन के समय करीब एक बजे की है।
करछारी गांव के आरोपी युवक शुभम चौहान पुत्र गोवर्धन चौहान (23) ने शरौंथा गांव में रहने वाले एक अंधे नेपाली व्यक्ति पर दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
कुछ देर बाद शरौंथा में ही गांव के कुछ दूरी पर एक व्यक्ति के घर के बाहर बंधे बकरे को काट डाला। करीब चार किलोमीटर शाम पांच बजे करछारी पहुंचने पर युवक ने 85 साल के बुजुर्ग जोबनू राम की दराट से उसके घर के बाहर निर्मम हत्या की डाली।
उस समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। एक मवेशी सहित दो लोगों की हत्या के बाद आरोपी आस पास घूमता रहा। शाम करीब छह बजे सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।