स्वतंत्रता दिवस पर कालाढूंगी क्षेत्र में तिरंगा लेकर घूम रहे एक युवक को रोककर दो लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई तो अधिकारी कालाढूंगी दौड़ पड़े।
हमला करने वालों दो युवकों को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
कालाढूंगी वार्ड नंबर तीन निवासी तासीर अहमद उर्फ टायसन (35) 15 अगस्त को बाइक में आगे तिरंगा झंडा लगाकर घूम रहा था। टायसन को झंडा लेकर घूमते और झूमते देखकर पड़ोसी नाराज हो गए।
वे पूछ रहे थे, झंडा घुमाकर वह क्या दिखाना चाहता है
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
आरोप है कि उन्होंने वार्ड नंबर तीन स्थित चाय की दुकान पर सुबह दस बजे उसकी बाइक रोक ली।
उन्होंने सवाल उठाया कि वह तिरंगा लेकर क्यों घूम रहा है। टायसन ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस की खुशी मना रहा है। इसके के विवाद होने लगा। मामूली कहासुनी के बाद हंगामा हो गया।
अचानक दो युवकों ने टायसन पर लोहे की खुरपी और लात घूसों से हमला कर दिया।
कालाढूंगी क्षेत्र में आते ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा
fight
हमलावरों के चंगुल से छूटने के बाद टायसन लहूलुहान होकर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। टायसन ने बताया कि वार्ड नंबर तीन निवासी नासिर और अकील ने उस पर हमला किया है। वे पूछ रहे थे कि झंडा घुमाकर वह क्या दिखाना चाहता है।
कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने घायल युवक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा-दो और धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। बुधवार को कालाढूंगी क्षेत्र में आते ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी अक्सर मारपीट करते रहते हैं। टायसन फल बेचकर गुजारा करता है।