फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप, कपड़े फाड़कर जिंदा जलाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर में गांव के तीन लोगों ने महिला से गैंगरेप कर दिया। फिर कपड़े फाड़कर उसे परिवार समेत जिंदा जलाने की धमकी भी दे डाली। यह सनसनीखेज मामला थाना क्षेत्र शिलाई के तहत सामने आया है।
विज्ञापन


यहां एक महिला से गांव के ही तीन हैवानों ने गैंगरेप कर दिया। आरोपियों ने वारदात के बाद रात को महिला के घर में घुसकर पूरे परिवार को धमकाया कि उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की तो पूरे परिवार को जिंदा जला दिया जाएगा।

आरोपी पीड़ित परिवार के घर के ईर्द गिर्द घूमते रहे जिस कारण परिवार तीन दिन तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवा पाया।जैसे-तैसे पीड़ित परिवार ने एसपी नाहन से शिकायत की। एसपी सौम्या सांबशिवन ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

खेत से लौटते वक्त अंजाम दी वारदात

पुलिस के अनुसार महिला खेत से लौट रही थी। रास्ते में सुरेंद्र सिंह, शादी राम और कपिल ने उसके साथ गैंगरेप किया। कपड़े तक फाड़ दिए। जब महिला चिल्लाई तो उसकी सास और अन्य दो लोग वहां पहुंचे। महिला ने उन्हें आपबीती बताई।

शाम को पति के घर आने पर महिला ने उन्हें भी जानकारी दी। महिला ने बताया कि रात होने के कारण वह एफआईआर करवाने थाने नहीं आए। लेकिन रात को तीनों आरोपी उनके घर में आए और धमकी दी कि यदि इसकी शिकायत की तो वे उसके पति को ऐसे जाल में फंसाएंगे कि सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि वह दो दिन तक शिलाई थाने में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश करते रहे लेकिन वहां भी आरोपी घूम रहे थे। पीड़ित परिवार ने नाहन पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

नाबालिग से किया था रेप, 7 साल की कैद

वहीं मंडी में नाबालिग छात्रा से दुराचार का अभियोग साबित होने पर अदालत ने दोषी को सात साल के कठोर कारावास और 10,000 रूपये जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। विशेष न्यायालय ने सरकाघाट तहसील के भटोह (मसेरन) गांव निवासी सन्नी की सजा का फैसला सुनाया है।

जानकारी के अनुसार जमा एक में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा दो दिसंबर 2013 को स्कूल बैग खरीदने के लिए सरकाघाट गई हुई थी। जहां पर आरोपी उसे मिला और उसने कहा कि अच्छी किस्म के बैग हमीरपुर में मिलते हैं। इसके बाद आरोपी उसे हमीरपुर ले गया। जहां बैग खरीदने के बाद आरोपी उसे हमीरपुर के अपने क्वार्टर में ले गया और उससे दुराचार किया।

अगले दिन आरोपी पीड़िता को गुटकर स्थित अपने माता के पास ले गया। जहां आरोपी की माता ने उसे कहा कि बालिग होने पर वह आरोपी से उसकी शादी कर देगी। आरोपी की माता ने पीड़िता की माता को उसके बारे में सूचित किया। पीड़िता के परिजन उसे वापस अपने घर ले आए। जहां पर पीड़िता ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया। ऐसे में परिजनों ने पुलिस थाना में प्राथमिकी दायर करवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें