फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में जेबीटी छात्राओं से छेड़खानी, दांतों से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में दो छात्राओं के साथ चलती बस में छेड़खानी की गई। सवारियों से भरी बस में आरोपी ने एक छात्रा को दांतों से काट लिया। तीनों एक साथ पढ़ते हैं। मामला जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) श्यामलाघाट का है।
विज्ञापन


यहां की दो छात्राओं के साथ चलती बस में छेड़खानी कर आरोपी ने एक छात्रा को दांतों से काट लिया। आरोपी इस शिक्षण संस्थान का छात्र बताया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी ने बस में दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की।

छात्राओं के विरोध करने पर आरोपी ने इनमें से एक छात्रा को दांत से काट खाया। छात्राओं ने संस्थान में पहुंचकर इसकी जानकारी कार्यवाहक प्रिंसिपल को दी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया। दोनों पक्षों को बुलाया गया। कमेटी ने रिपोर्ट संस्थान प्रबंधन को सौंपी। इसके बाद आरोपी को संस्थान से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

छेड़खानी के बाद टीचर को भी धमकाया

आरोपी छात्र पर संस्थान के टीचर को धमकाने का भी आरोप है। आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। मामला 22 जून का है। छात्राएं रोज की तरह बस में संस्थान की ओर जा रही थी।

बस में आरोपी छात्र भी सवार था। आरोप है कि उसने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसका जब विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया और उसने एक लड़की की बाजू में दांत गढ़ा दिए। संस्थान से निष्कासित होने के बावजूद वह 23 जून को फिर संस्थान में पहुंच गया।

कक्षा में बैठा देख उसे टीचर ने कहा कि आपको निष्कासित किया है, घर से अभिभावकों को बुलाओ तभी संस्थान में कदम रखना। इसके बाद आरोपी ने टीचर के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि शाम चार बजे के बाद संस्थान के गेट से बाहर आकर दिखाना की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी का इतना दुस्साहस देखकर लड़कियां भी डर गई उन्होंने संस्थान से कहा कि जब आरोपी टीचर को धमका सकता है तो उनके साथ भी भविष्य में बदसलूकी कर सकता है। इसी अंदेशे की वजह से लड़कियों ने मंगलवार शाम को थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार को पुलिस ने दो लड़कियों के सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज करवाए।

आरोपी छात्र को कर दिया है निष्कासित
कार्यवाहक प्रिंसिपल सुरेश पठानिया ने कहा कि छात्राओं की ओर से शिकायत मिलने के तुरंत बाद चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई। कमेटी में महिला सदस्यों को भी शामिल किया। रिपोर्ट आने के बाद उसे निष्कासित कर दिया था। लड़कियों की ओर से पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोपी की चल रही है तलाश
एएसपी अंजुम आरा ने कहा कि शिकायत के आधार पर चंबा के रहने वाले आरोपी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है उसकी तलाश की जा रही है। यह जेबीटी फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें