फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास में टीचर ने दिखाई अश्लील फिल्म!

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कुल्लू में स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में सातवीं कक्षा के बच्चों को फिल्म दिखाने पर विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि ये एक अश्लील फिल्म थी। मगर इसके जरिए टीचर क्या बताना चाहता था, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वहीं, जब बच्चों ने इस बारे में अभिभावकों को बताया तो अभिभावक भड़क गए। अभिभावकों का गुस्सा देख आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार देर शाम को पुलिस पहरे में एक बैठक बुलाई। देर शाम तक बैठक चलती रही, लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया है।

बच्चों ने कहा कि स्कूल में ऊंचे ओहदे पर कार्यरत एक शिक्षक ने सातवीं की क्लास में आकर फिल्म लगा दी। बच्चों को यह फिल्म करीब आठ मिनट तक दिखाई गई। इधर, स्कूल के कुछ बच्चों से जब अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें करीब आठ मिनट तक फिल्म दिखाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बच्चों ने घर में की थी शिकायत

बच्चों ने कहा कि उन्होंने इस बारे में घर जाकर अपने परिजनों को सब कुछ बताया। इसके बाद परिजनों ने इस बारे में स्कूल प्रबंधन से बात की, लेकिन स्कूल प्रबंधन के अड़ियल रवैये के चलते सोमवार देर शाम को बैठक करनी पड़ी।

वहीं दसवीं के एक छात्र ने बताया कि उक्त अध्यापक पहले भी कक्षा में अश्लील बातें करता है। इधर, स्कूल के उप प्रधानाचार्य फादर मैथू ने बताया कि इस बारे में परिजनों से बात चल रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को उक्त फिल्म को परिजनों के साथ बच्चों को दिखाया जाएगा।

अगर कुछ गलत होगा तो परिजन कार्रवाई कर सकते हैं। इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू निहाल चंद ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के कहने पर पुलिस के कुछ जवानों को मौके पर भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें