फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जीजा ने किया किशोरी से बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मजनूं का टीला में वेस्ट बंगाल की किशोरी से जीजा ने दुष्कर्म कर दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मानव तस्करी की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को कुछ लोगों ने मजनूं का टीला में पश्चिम बंगाल निवासी 16 वर्षीय किशोरी को सड़क पर रोते हुए देखा। किशोरी ने बताया कि जीजा ने बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया है।

लोगों ने उसे मजनूं का टीला पुलिस चौकी पहुंचाया। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दूर की बहन पति राजा के साथ दिल्ली घुमाने की बात कहकर लायी थी। राजा दोस्त संदीप के घर ठहरा हुआ था।
विज्ञापन


तीनों शनिवार को कोठे पर बेचने की बात कह रहे थे। विरोध करने पर राजा ने उससे दुष्कर्म किया। मौका लगते ही वह संदीप के घर से भाग गई। पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर संदीप के घर पर दबिश दी, लेकिन तीनों आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ में कैब चालक गिरफ्तार

दिल्ली के तिमारपुर थाना पुलिस ने नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है। तिमारपुर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक चार साल की बच्ची अपनी मां के साथ तिमारपुर में रहती है। बच्ची राजपुरा रोड स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ती है। चार दिन पहले बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके कैब चालक मनोज ने उससे अश्लील हरकत कर उसे चोट पहुंचाई।

वह तुरंत बच्ची को लेकर तिमारपुर थाने पहुंचीं और कैब चालक मनोज के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें उसके किसी तरह कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने बच्ची की काउसलिंग करवाई। इसमें बच्ची ने सारी बातें बर्ताई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए तिमारपुर निवासी आरोपी कैब चालक मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें