फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा को डर, गडरियों की भेड़ों की तरह बागियों को ले जा रहे इधर-उधर

Sat, 09 Mar 2024 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में कुर्सी चुराने की कोशिश करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि भाजपा को जनता का डर है। इसीलिए जिस तरह गडरिया अपनी भेड़ों काे इधर-उधर ले जाता है, उसी तरह क्रॉस वोटिंग करने वाले बागी विधायकों को ले जाया जा रहा है। अब इन्हें ऋषिकेश के आलीशान होटल में ले जाया गया। शनिवार को सीएम सुक्खू ने विधिवत अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में कुर्सी चुराने की कोशिश करने वालों और बिकाऊ विधायकों को जनता कभी माफ नहीं करेगी, हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट पास न होता तो सरकार गिर जाती। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने अंतरआत्मा नहीं, बल्कि धन आत्मा के बल पर वोट दिया है। इसी के चलते राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हारा है। सीएम बोले, कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी। यह सरकार कर्मचारी के बेटे की सरकार है। कुर्सी चुराने का प्रयास करने वालों को जनक्रांति का सामना करना होगा। इस मौके पर उन्होंने जनता से जनक्रांति करने के समर्थन में नारे लगवाए और कहा कि यह आवाज गडरियों के कानों तक पहुंचनी चाहिए। इस मौके पर धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर, सदर विधायक अनिल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

 

Trending Videos

जयराम जी, नौ विधायकों को अपने परिवारों से मिलने दो
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला में सीएम सुक्खू ने भाजपा पर तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जयराम जी, नौ विधायकों को उनके परिवार से तो मिलने दो। लोकतंत्र में कोई नेता बड़ा नहीं होता है। जनता के हाथ ताकत होती है।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के नजराने, बजंतरियों के मानदेय में 10 फीसदी बढ़ोतरी
महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ अवसर राजनीति का अखाड़ा बन गया। यहां सीएम सुक्खू ने भाजपा पर जमकर तंज कसे। आखिर में भाषण भी समाप्त कर लिया। इसके बाद देवी-देवताओं को लेकर संबोधन किया गया। देवी-देवताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने देवी-देवताओं का नजराना 10 फीसदी और बजंतरियों का मानदेय भी 10 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें