फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम

Sat, 09 Mar 2024 08:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के मौसम में  बदलाव आने की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।

विज्ञापन

Trending Videos

11 से लेकर 14 मार्च तक ऊंचाई वाले कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 15 मार्च को भी उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। 

वहीं, राज्य में तीन एनएच व 200 से सड़कें अभी यातायात के लिए प्रभावित हैं। कई बिजली ट्रांसफार्मर भी बहाल नहीं हो पाए हैं।  मनाली-केलांग सड़क पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है।

उधर, आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से तापमान में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। औसत अधिकतम तापमान सामान्य रहा है।
 

लाहौल के तेलिंग नाला में बर्फ का पहाड़ काटकर खोली जा रही सड़क
लाहौल की तरफ से तेलिंग नाला में बीआरओ की मशीनरी बर्फ के पहाड़ को काटकर सड़क को बहाल करने में जुटी है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में सड़क से बर्फ हटाना आसान काम नहीं। इसके बावजूद बीआरओ व लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में जुटे हैं। लाहौल में सड़कें बंद होने से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।
 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 4.4, कल्पा -3.6, धर्मशाला 10.2, ऊना 6.8, नाहन 10.1, पालमपुर 4.0, सोलन 4.8 , मनाली 0.9, कांगड़ा 7.0, मंडी 5.7, बिलासपुर 7.7, चंबा 7.6, डलहौजी 5.6, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 4.7, कुकुमसेरी -11.4, नारकंडा 1.8, भरमौर 3.1, रिकांगपिओ 0.6, सेऊबाग 3.8, धौलाकुआं 8.3, बरठीं 5.5, पांवटा साहिब 11.0 और देहरा गोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें