फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन बरागटा ने रैली में दिखाई ताकत, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी धुकधुकी

Wed, 27 Oct 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

जनसभा को संबोधित करते हुए चेतन बरागटा ने कहा कि मैं एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं। बावजूद इसके कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को छोड़कर सिर्फ मुझको ही टारगेट कर रहे हैं। इससे में काफी हैरान हूं। दो राष्ट्रीय स्तरीय पार्टियां उपचुनाव में एक टीम बनकर मुझे टारगेट कर रही हैं।
विज्ञापन
कोटखाई में चेतन बरागटा ने की रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के कोटखाई में बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा की स्वाभिमान रैली का आयोजन हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी की रैली में भारी जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की पत्नी पुष्पा बरागटा भी मौजूद रहीं। सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पुष्पा बरागटा फूट-फूट कर रोईं। जनसभा को संबोधित करते हुए चेतन बरागटा ने कहा कि मैं एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं। बावजूद इसके कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को छोड़कर सिर्फ मुझको ही टारगेट कर रहे हैं। इससे में काफी हैरान हूं। दो राष्ट्रीय स्तरीय पार्टियां उपचुनाव में एक टीम बनकर मुझे टारगेट कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस और भाजपा मिलकर मेरे खिलाफ उपचुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन


चेतन बरागटा ने कहा कि मेरा टिकट कटना एक बहुत बढ़ा षड्यंत्र है। षड्यंत्र रचने वाले आज जरूर भाजपा के साथ खड़े हैं। लेकिन क्षेत्र की जनता जानती है कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस की बी टीम के रुप में कार्य किया है। ऐसे लोग आज भाजपा का झंडा उठाकर चल रहे हैं, जो हमेशा चुनाव के समय कांग्रेस के साथ खड़े रहे। ये लोग हमेशा स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा की कटाक्ष करते थे। जिन लोगों ने पार्टी को खून पसीने से सिंचा उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह क्षेत्रवासियों के मान-सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। क्षेत्र की जनता षड्यंत्रकारियों को चुनावों में अपने मतों से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सेब चुनाव चिह्न मुझे मेरे पिता के आशीर्वाद से मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें