फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्नोग्राफी: हिमाचल समेत 14 राज्यों में सीबीआई ने मारे छापे

Tue, 16 Nov 2021 10:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लगभग 76 स्थानों पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश समेत 14 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश में 76 जगह छापा मारा। पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण से संबंधित (पोर्न कंटेंट) चलाए जा रहे ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई है। 

विज्ञापन


प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि सीबीआई बच्चों के यौन उत्पीड़न और उनसे जुड़ी यौन सामग्री को ऑनलाइन प्रसारित करने के मामले की जांच कर रही है।  सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में 23 केस दर्ज किए हैं। 83 लोगों को आरोपी बनाया है।

प्रदेश के सोलन जिले के ओच्छघाट में नेकराम नाम के शख्स को अभियुक्त बनाया है। उसका मोबाइल, अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। मैक्लोडगंज के एक होटल में भी छापा मारा है।
विज्ञापन


इन राज्यों में हुई छापेमारी
आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लगभग 76 स्थानों पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें