प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों की स्कूलों में हाजिरी बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। करीब पौने दो वर्ष विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के दरवाजे खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा में 72 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। 9वीं से बारहवीं कक्षा में 65 फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों आने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक रही। शिमला और सिरमौर जिले में हाजिरी अभी अपेक्षाकृत कम है। मंगलवार को पहली कक्षा में 66.88 फीसदी, दूसरी में 66.60, तीसरी में 74.63, चौथी में 75.90, पांचवीं में 77.81, छठी में 72.30, सातवीं में 72.12, आठवीं में 74.49, नवीं में 70.00, दसवीं में 70.00, जमा एक में 61.00 और जमा दो कक्षा में 58.00 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षाओं में आकर पढ़ाई की।
जिला पहली से पांचवीं में हाजिरी (फीसदी में) छठी से बारहवीं में हाजिरी (फीसदी में)