आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लगभग 76 स्थानों पर छापेमारी की गई है।
सीबीआई ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश समेत 14 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश में 76 जगह छापा मारा। पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण से संबंधित (पोर्न कंटेंट) चलाए जा रहे ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि सीबीआई बच्चों के यौन उत्पीड़न और उनसे जुड़ी यौन सामग्री को ऑनलाइन प्रसारित करने के मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में 23 केस दर्ज किए हैं। 83 लोगों को आरोपी बनाया है।
प्रदेश के सोलन जिले के ओच्छघाट में नेकराम नाम के शख्स को अभियुक्त बनाया है। उसका मोबाइल, अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। मैक्लोडगंज के एक होटल में भी छापा मारा है।
विज्ञापन
इन राज्यों में हुई छापेमारी
आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लगभग 76 स्थानों पर छापेमारी की गई है।